आरा: पिपरा मोड़ पर बाढ़ का पानी देखने गए 21 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत, शव सुबह बरामद
Arrah, Bhojpur | Sep 11, 2026 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पिपरा मोड़ के समीप बाढ़ का पानी देखने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई.मृतक की पहचान जवाहर टोला निवासी धर्मेंद्र राम के 21 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि मोहित कुमार गुरुवार की शाम बाढ़ का पानी देखने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका.