बाड़मेर। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया। प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते झड़प की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान प्रिंसिपल के देरी से पहुंचने को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ गई। छात्रों ने इसका विरोध किया तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। #sanchalnews #sanchalnewslive #badmer #abvpbadmer #abvp