तुरकौलिया: कवलपुर नहर के पास जले ट्रांसफॉर्मर को लेकर नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को किया प्रदर्शन
कवलपुर में दो दिनों से जले ट्रांसफॉर्मर विद्युत विभाग द्वारा नही बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार किया प्रदर्शन। ग्रामीणों ने कहा कि तुरकौलिया मध्य बसवरिया टोला,शर्मा टोला व पुरवारी टोला में विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिससे गर्मी में लोगो का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है,गर्मी से राहत मिले।