महोबा: मारपीट के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा, JM कोर्ट ने महेश कुशवाहा को जेल में बिताई अवधि और ₹2000 जुर्माने से किया दंडित
Mahoba, Mahoba | May 25, 2026 "ऑपरेशन कन्विक्शन" के तहत महोबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मारपीट की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को जेएम कोर्ट महोबा ने दंडित किया है।थाना श्रीनगर में वर्ष 2022 में पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2022 धारा 323 भादवि के तहत आरोपी महेश पुत्र घपोली कुशवाहा निवासी भैरवगंज को कोर्ट ने जेल में बिताई गई अवधि के कारावास और 2000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।