मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के बेनीपट्टी प्रखंड के मनपौर पंचायत के गम्हरिया गांव में सोमवार को जमीन के अतिक्रमण को अंचल प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया। गांव में बिहार सरकार के करीब एक बिग्गे जमीन पर गांव के दबँग लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया। जिसको लेकर गांव के लोगों ने कोर्ट में मामला दायर किया था।