कोंडागांव: 60वर्षों से कोंडागांव में स्थापित राममंदिर के निर्माण कार्य में आई तेजी,गर्भगृह से प्रतिमाओं का किया गया स्थान परिवर्तित
60 वर्ष पुरानी राममंदिर की स्थिति जर्जर हो गई है। राममंदिर समिति और रामभक्तों के द्वारा नए परिवेश में मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है इसी बीच मंदिर में स्थित भगवान श्रीराम, मां जानकी व भैया लक्ष्मण के गर्भगृह तक निर्माण कार्य पहुंच चुका है।जिसे लेकर 24 अप्रैल को भगवान की प्रतिमाओं का स्थल परिवर्तित किया गया है।