कोंडागांव: कोंडागांव खनिज विभाग ने जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवम परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 3 ट्रैक्टर किया जब्त
कोंडागांव जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 24 अप्रैल को मिली जानकारी अनुसार निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों से खनिज अमले द्वारा अवैध रूप से गौण खनिज, रेत एवं लाल ईट परिवहन करते हुए 03 ट्रैक्टरों को जप्त किया गया है। जिसे जिला कार्यालय में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।