कोंडागांव: ग्राम मांझीबोरंड में चलती बाइक से गिरने से 30 वर्षीय महिला घायल, माकड़ी से 108 ने पहुंचाया जिला अस्पताल
कोंडागांव के ग्राम मांझीबोरंड में आज दोपहर एक महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई, इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। जिसे माकड़ी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस हादसे के संबंध में उनकी बेटी संतोषी बैध ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मां छबीला बैध बाइक से केरावाही गांव जा रही थी उसी दौरान मांझीबोरंड के पटेलपारा में चलती बाइक से अचानक गिर गई।