बारां: जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान विधायक राधेश्याम बैरवा ने गंदगी पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दिखाया सख्त तेवर
Baran, Baran | Apr 9, 2026 जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान विधायक राधेश्याम बैरवा का सख्त तेवर देखने को मिला। गंदे टॉयलेट, बदहाल व्यवस्थाएं और पुरानी बेडशीट्स देखकर वे भड़क गए और मौके पर ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए यहां तक कह दिया कि “ऐसे हालात हैं कि आपको इसी में टॉयलेट करना पड़े तो समझ आएगा”,