Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

Namaste Morena दतिया उपचुनाव--// ये जल्दी में हुई गलती है या फिर, समर्थकों को कोई संदेश? 👇 नरोत्तम मिश्रा ने मंच से आशुतोष तिवारी को आशुतोष यादव कह दिया #narottammishra #datia #MadhyaPradesh #BJPMP

Morena Nagar, Morena | Jul 13, 2026

MORE NEWS

घरेलू अगरबत्ती एवं धूपबत्ती निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न, स्वरोजगार के लिए प्रेरित हुए प्रशिक्षणार्थी

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेन्ट आरसेटी), मुरैना में आयोजित 12 दिवसीय घरेलू अगरबत्ती एवं धूपबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण बैच का मूल्यांकन श्री अशोक कुमार शर्मा एवं श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा किया गया। संस्थान के निदेशक श्री मुनीश्वर शाक्य ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग प्रक्रियाओं, स्वरोजगार की संभावनाओं तथा वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर स्वयं का उद्यम स्थापित करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी श्री सचिन बंसल, ऑफिस असिस्टेंट श्री दीपक शाक्य, श्री शिवमोहन सिंह भदौरिया तथा अटेंडर श्री घनश्याम जाटव उपस्थित रहे। प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्राप्त कौशल के आधार पर स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena

घरेलू अगरबत्ती एवं धूपबत्ती निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न, स्वरोजगार के लिए प्रेरित हुए प्रशिक्षणार्थी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेन्ट आरसेटी), मुरैना में आयोजित 12 दिवसीय घरेलू अगरबत्ती एवं धूपबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण बैच का मूल्यांकन श्री अशोक कुमार शर्मा एवं श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा किया गया। संस्थान के निदेशक श्री मुनीश्वर शाक्य ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग प्रक्रियाओं, स्वरोजगार की संभावनाओं तथा वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर स्वयं का उद्यम स्थापित करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी श्री सचिन बंसल, ऑफिस असिस्टेंट श्री दीपक शाक्य, श्री शिवमोहन सिंह भदौरिया तथा अटेंडर श्री घनश्याम जाटव उपस्थित रहे। प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्राप्त कौशल के आधार पर स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। #JansamparkMP #morena2026 #Morena

Morena, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

पुलिस का नशे के खिलाफ लोगों को सीधा संदेश,
 यह सीधी शहर के सम्राट चौक की वीडियो बताया जा रहा है, इस वायरल वीडियो की हैलो चंबल पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस का नशे के खिलाफ लोगों को सीधा संदेश, यह सीधी शहर के सम्राट चौक की वीडियो बताया जा रहा है, इस वायरल वीडियो की हैलो चंबल पुष्टि नहीं करता है।

Morena Nagar, Morena | Aug 3, 2026

आउटरीच गतिविधि के तहत लोंहरी के पुरा में एचआईवी जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित

आईसीटीसी (इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर) सिविल हॉस्पिटल, जौरा द्वारा आउटरीच गतिविधि के अंतर्गत विकासखंड पहाड़गढ़ की ग्राम पंचायत सरसैनी के लोंहरी के पुरा स्थित आंगनवाड़ी भवन में एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करना था।

शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) श्री अजय शर्मा, आईसीटीसी जौरा के परामर्शदाता श्री संदीप सेंगर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरिता सिकरवार, सुश्री प्रिया शर्मा, आशा कार्यकर्ता श्रीमती कमलेश सिकरवार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

परामर्शदाता श्री संदीप सेंगर ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं एवं अन्य ग्रामीणों को एचआईवी संक्रमण के प्रमुख कारणों, बचाव के उपायों तथा समय पर जांच के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमण के प्रति सही जानकारी एवं समय पर जांच ही एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से गर्भधारण के तीसरे माह के भीतर अनिवार्य रूप से एचआईवी जांच कराने का आग्रह किया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

सीएचओ श्री अजय शर्मा ने ग्रामीणों से अपने परिवार एवं आसपास की गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आईसीटीसी केंद्र, सिविल हॉस्पिटल जौरा के कक्ष क्रमांक-12 में गर्भवती महिलाओं के लिए एचआईवी, सिफिलिस, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी सहित एएनसी प्रोफाइल की आवश्यक जांचें नियमित रूप से उपलब्ध हैं।

शिविर के दौरान 30 से अधिक ग्रामीणों एवं गर्भवती महिलाओं की एचआईवी एवं सिफिलिस की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि वे एचआईवी संक्रमण से संबंधित भ्रांतियों से दूर रहें तथा समय-समय पर जांच कराकर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

आउटरीच गतिविधि के तहत लोंहरी के पुरा में एचआईवी जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित आईसीटीसी (इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर) सिविल हॉस्पिटल, जौरा द्वारा आउटरीच गतिविधि के अंतर्गत विकासखंड पहाड़गढ़ की ग्राम पंचायत सरसैनी के लोंहरी के पुरा स्थित आंगनवाड़ी भवन में एचआईवी/एड्स जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करना था। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) श्री अजय शर्मा, आईसीटीसी जौरा के परामर्शदाता श्री संदीप सेंगर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरिता सिकरवार, सुश्री प्रिया शर्मा, आशा कार्यकर्ता श्रीमती कमलेश सिकरवार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। परामर्शदाता श्री संदीप सेंगर ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं एवं अन्य ग्रामीणों को एचआईवी संक्रमण के प्रमुख कारणों, बचाव के उपायों तथा समय पर जांच के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमण के प्रति सही जानकारी एवं समय पर जांच ही एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से गर्भधारण के तीसरे माह के भीतर अनिवार्य रूप से एचआईवी जांच कराने का आग्रह किया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा सके। सीएचओ श्री अजय शर्मा ने ग्रामीणों से अपने परिवार एवं आसपास की गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आईसीटीसी केंद्र, सिविल हॉस्पिटल जौरा के कक्ष क्रमांक-12 में गर्भवती महिलाओं के लिए एचआईवी, सिफिलिस, हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी सहित एएनसी प्रोफाइल की आवश्यक जांचें नियमित रूप से उपलब्ध हैं। शिविर के दौरान 30 से अधिक ग्रामीणों एवं गर्भवती महिलाओं की एचआईवी एवं सिफिलिस की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि वे एचआईवी संक्रमण से संबंधित भ्रांतियों से दूर रहें तथा समय-समय पर जांच कराकर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026