नर्मदापुरम: कलेक्टर ने 8 वर्षीय कृष्णा धुर्वे का आवासीय विद्यालय में एक ही दिन में कराया दाखिला
मंगलवार को नर्मदा पुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय में संवेदनशीलता और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई का उदाहरण देखने को मिला, जब एक वृद्ध महिला जियावंती अपने 8 वर्षीय पोते कृष्णा धुर्वे के भविष्य को लेकर कलेक्टर सोमेश मिश्रा के समक्ष पहुंचीं। पढ़ने-लिखने में असमर्थ होने के कारण वृद्ध महिला ने लिखित आवेदन के बजाय मौखिक रूप से अपने पोते की शिक्षा और आवास की व्यवस्था की।