पंचकूला: पिंजौर पार्टी दफ्तर में कालका विधायक की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग, 41 सदस्यों की कमेटी की गठित
पिंजौर कांग्रेस दफ्तर में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के विधायक कालका प्रदीप चौधरी ने की। इस दौरान मीटिंग में 41 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया था, जो कालका पिंजौर और गांव की शिकायतों और समस्याओं को सुनेंगे और उन्हें प्रशासन और सरकार से हल करवाने का प्रयास करेंगे।