बटियागढ़: अजब धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल, 'जय-जय सरकार' वार्षिक महोत्सव में हुए शामिल
मप्र सरकार में पंचायत एवम ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल शुक्रवार शाम बटियागढ़ ब्लाक के प्रसिद्ध अजब धाम पँहुचे और जै जै सरकार वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए, मंत्री प्रह्लाद पटेल ने देव श्री रामकौमार जी शाला में श्रीराम जी और श्री जै जै सरकार के दर्शन किये और छोटे सरकार से आशीर्वाद लिया और भेंट कर धार्मिक कार्यक्रम के सम्बंध में चर्चा की।