जलालाबाद, शाहजहांपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के मुख्य गेट के पास सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया। उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार राय के निर्देश पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी की मदद से झोपड़ियां ध्वस्त कराईं, पिलर उखाड़े और गोबर-कूड़े से किए गए कब्जे को साफ कराया