गोरखपुर: युवक की बर्बरता से पिटाई मामले में पुलिस पर हुई बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी डोमिनगढ़ और एक दरोगा सस्पेंड
तिवारीपुर थाना क्षेत्र में जमीन पैमाइश के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस पर युवक के साथ जमकर मारपीट करने का आरोप लगा था।एसपी सिटी निमिष पाटिल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे,जांच के बाद दोषी पाए जाने पर चौकी प्रभारी डोमिनगढ़ शशि किरण सिंह और एक दरोगा सस्पेंड कर दिया गया है।आगे भी जांच चल रही है।