अटरू: अटरू क्षेत्र के बाणगंगा में लक्ष्मीनारायण मंदिर पर आज शाम तक प्राणप्रतिष्ठा होगी
Atru, Baran | Apr 2, 2026 भगवामय हुआ बाणगंगा गांव, प्राण प्रतिष्ठा आज वैष्णव बैरागी समाज के पूर्व संभागीय अध्यक्ष रामबाबू वैष्णव ने बताया कि वैष्णव परिवार द्वारा करीबन 35 लाख से बने लक्ष्मीनारायण भगवान के नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पूर्व कलशयात्रा निकाली गई! जिसमें ग्रामवासी भगवा ध्वज लेकर रामधुन पर नाचते हुए चल रहे थे और 201 कलश के साथ पहुँची।