पट्टी: सराय जमुवारी गांव के ग्राम प्रधान पर भूमिधरी भूमि पर चकमार्ग बनवाने का आरोप
पट्टी क्षेत्र के सराय जमुवारी गांव निवासी रमाशंकर ने बुधवार को दिन में 12 बजे के आसपास उप जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ग्राम प्रधान पर चुनावी रंजिश के चलते अपनी भूमिधरी जमीन पर जबरन चकमार्ग बनाने का आरोप लगाया है। रमाशंकर ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि यह भूमिधरी जमीन उनकी मां के नाम बैनामे से खरीदी गई है। उनके खेत के पूर्व दिशा