सिमडेगा: सीओ के हस्तक्षेप से गुलजार गली में लगा जाम हुआ खत्म
गुरुवार दोपहर 2 बजे सिमडेगा शहर के गुलजार गली में जाम से लोगों को राहत मिली। सदर सीओ इम्तियाज अहमद खुद मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम हटवाया। उनके सक्रिय हस्तक्षेप से कुछ ही देर में आवागमन सामान्य हो गया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की पहल की सराहना की।