टिब्बी: तलवाड़ा बाजार में पिता-पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला, नकदी और आईफोन लूटे गए
तलवाड़ा बाजार में आपसी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिलवाला कलां निवासी लखवीर सिंह और उनके बेटे दिलजोत सिंह पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने लाठी और गंडासी से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने बेटे के सिर पर वार किया और पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी।