जगदलपुर: बस्तर पुलिस में वेतन घोटाला, डेढ़ करोड़ की हेराफेरी का खुलासा, वेतन शाखा के 3 कर्मचारी गिरफ्तार
बस्तर जिला पुलिस विभाग में वेतन भुगतान में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। वेतन शाखा के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ऑनलाइन वेतन ट्रांसफर के दौरान अपने और कुछ अन्य विभागीय कर्मचारियों के खातों में निर्धारित वेतन से कई गुना अधिक राशि स्थानांतरित कर रहे थे।