बीरपुर: खरमौली स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में नामांकन ने पकड़ी रफ्तार,दो दिनों में 16 छात्रों ने लिया नामांकन
वीरपुर प्रखंड के खरमौली स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में नामांकन प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे कॉलेज परिसर में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। प्रथम चयन सूची में शामिल अभ्यर्थी आवश्यक कागजात के साथ कॉलेज पहुंचकर विभिन्न विषयों में अपना नामांकन करा रहे हैं।