अशोक नगर: अशोकनगर में स्मार्ट मीटर पर बवाल, जबरन मीटर लगाने और मारपीट के आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अशोकनगर में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मध्यप्रदेश बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन ने बिजली कंपनी पर उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने और विरोध करने पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।शनिवार को दोपहर3बजे एसोसिएशन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि विनीत टॉकीज वाली गली में रिटायर्ड शिक्षक सुनील कुमार जैन के साथ विरोध करने पर मारपीट की थी