बारां: मियाडां गांव में पागल श्वान ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जगह-जगह नोचकर किया जख्मी, जिला अस्पताल से किया कोटा रैफर
Baran, Baran | Mar 22, 2025 बारां तहसील क्षेत्र के मियाडा गाव में शनिवार दोपहर दो बजे करीब एक पागल श्वान ने अस्सी वर्षीय महिला को जगह-जगह नोचकर कर जख्मी कर दिया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार फूला बाईं पत्नी जगन्नाथ गूजर घर के बाहर बैठी थी तभी पागल श्वान ने जगह-जगह काटकर जख्मी कर दिया। घायल महिला को कोटा रैफर कर दिया है।