बारां: नगर परिषद प्रशासन ने मारपीट की घटना की निंदा की, दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
Baran, Baran | Mar 22, 2025 बारां शहर के नलका रोड पर अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद की टीम के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमी और नगर परिषद कर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया, जो मारपीट तक पहुंच गया। इस झड़प में नगर परिषद के कुछ कार्मिकों को चोटें आई हैं। खास बात यह है। मारपीट करने वाला एक पुलिस कर्मी बताया जा रहा है।