नवाबगंज: बाराबंकी में मामूली विवाद के दौरान युवक को घर में खींचकर पीटा गया, गंभीर घायल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद गांव में रविवार देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक को घर में घसीटकर पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके मद्देनजर पुलिस बल ने शांति बनाई है।