भीलवाड़ा: यूआईटी लॉटरी घोटाला केस में हाईकोर्ट ने आवंटन प्रक्रिया रोकी, सुनवाई अब 27 नवंबर को होगी
भीलवाड़ा। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर की खंडपीठ (माननीय न्यायाधीश डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी एवं माननीय न्यायाधीश अनूरूप सिंघी) ने भीलवाड़ा यूआईटी की विवादित भूखंड लॉटरी योजना की आवंटन प्रक्रिया पर जारी अपने पूर्व अंतरिम स्थगन आदेश को यथावत रखते हुए मामले की अगली सुनवाई 27 नवम्बर 2025 को तय की है