भीलवाड़ा: कोठारी नदी में मिट्टी भरने के दौरान मिट्टी का ढेर ढहने से दो मजदूरों की दबकर हुई मौत, मोर्चरी पर प्रदर्शन
भीलवाड़ा में शनिवार सुबह कोठारी नदी में मिट्टी का ढेर (ढावा ) ढहने से दो मजदूर दब गए। दोनों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय कुछ युवक नदी के किनारे मिट्टी खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से मिट्टी ढेर ढह गया। हादसे में दो मजदूर दब गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।