नदबई: गांव बरौलीछार में तीन अलग-अलग स्थानों पर खेत में लगी आग, किसानों को हुआ नुकसान
नदबई उपखंड के गांव बरौलीछार में अचानक तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। खेतों में रखे ईंधन, चारा और हरे पेड़ों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।