बिलग्राम: भानापुर जनियामऊ में 'विकसित भारत' अभियान को लेकर बैठक, आत्मनिर्भर गांवों पर दिया गया जोर
विकासखंड सांडी की ग्राम पंचायत भानापुर जनियामऊ के पंचायत भवन में 'विकसित भारत' अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत रहे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, प्रशासक अनीता देवी और सचिव उपेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।