गया जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी सरकारी,गैर सरकारी स्कूलों,प्री स्कूल,आगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों को अब 25 जून तक बंद करा दिया गया है।साथ हीं पहले की तरह कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 11 बजे तक आवश्यक सावधानियों के साथ जारी रहेगा।