मंडला: चिलमन चौक की बदहाल सडक़ बनी मुसीबत, बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा, सिग्नल भी खराब
Mandla, Mandla | Jun 27, 2026 जिला मुख्यालय का प्रमुख चिलमन चौक इन दिनों बदहाल सडक़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। महीनों से बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल परेशानी बढ़ा रहे हैं। सिग्नल चालू नहीं होने से चौराहे पर यातायात अव्यवस्थित हो रहा है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार चार बजे भी चिलमन चौक पर यही हालात देखने को मिले।