खेरागढ़: सैंया ब्लॉक में तेज आंधी-बूंदाबांदी से मौसम बदला, किसानों की चिंता बढ़ी
Kheragarh, Agra | Mar 31, 2026 खेरागढ़ तहसील क्षेत्र के सैंया ब्लॉक में मंगलवार शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। इस बदले मौसम ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी और कटी दोनों तरह की गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों के अनुसार आंधी के कारण बंधी हुई फसल उड़कर बिखर जाती है, जिससे गेहूं झड़ जाता