कोसी स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त -सह- निर्वाची पदाधिकारी, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र ने अररिया जिलान्तर्गत मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त-सह-निर्वाची पदाधिकारी, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र श्री दिनेश कुमार (भा०प्र०से०), सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन (भा०प्र०से०) द्वारा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक, अररिया श्री जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।
प्रमंडलीय आयुक्त-सह-निर्वाची पदाधिकारी, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा अंचल कार्यालय, अररिया, अनुमंडल कार्यालय, अररिया तथा अंचल कार्यालय, जोकीहाट में बनाए गए मतदान केंद्रों का भ्रमण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त-सह-निर्वाची पदाधिकारी, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
वहीं निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत अररिया जिला अंतर्गत कुल 11 बूथ बनाए गए हैं।