जायल: तरनाऊ गांव पहुंचे खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा, स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
Jayal, Nagaur | Nov 24, 2024 नागौर जिले के जायल के तरनाऊ में पहुंचे रविवार को खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा। इस दौरान तरनाऊ गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। वही नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा ने कहा कि अब क्षेत्र में डबल इंजन की सरकार के साथ मिलकर विकास की कोई कमी नहीं रखेंगे।