जायल: कसनाऊ गांव में तालाब में तैरता हुआ मिला एक व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Jayal, Nagaur | Nov 21, 2024 जायल के कसनाऊ गांव के तालाब में गुरुवार को एक व्यक्ति का तैरता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं शव मिलने की सूचना मिलते ही खाटू बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जायल के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान लक्ष्मणराम खाटू बड़ी के रूप में हुई। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।