जायल: खिंयाला गांव में पानी गर्म करते समय मिला को लगा करंट, हादसे में महिला की हुई मौत
Jayal, Nagaur | Nov 21, 2024 नागौर जिले के जायल के खिंयाला गांव में गुरुवार को गर्मपानी करते हुए एक महिला करंट से झुलस गई। वहीं आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी वाहन की सहायता से जायल के उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका की पहचान खिंयाला निवासी सुगनी देवी के रूप में हुई।