जायल: डेह गांव के निकट अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Jayal, Nagaur | Nov 22, 2024 जायल के डेह गांव के निकट शुक्रवार को अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को निजी वाहन की सहायता से नागौर अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी अनुसार बाइक सवार सुल्तान राम नागौर से डेह जा रहा था।