कौंच: घुसिया गांव में चार साल से हैंडपंपों की रिपेयरिंग की मजदूरी न मिलने पर ग्रामीण ने एसडीएम से लगाई गुहार
Konch, Jalaun | May 22, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम घुसिया निवासी सुरेन्द्र पाल सिंह ने ग्राम प्रधान पर हैंडपंप रिपेयरिंग कार्य का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देकर बताया कि चार वर्ष पहले गांव में हैंडपंप निर्माण व मरम्मत कार्य कराया गया था, जिसमें करीब 60 से 70 हजार रुपये खर्च हुए, लेकिन आज तक भुगतान नहीं मिला।