शाहबाद: खत्ता जमाल खां निवासी साजिद अली ने लगाया धर्मेंद्र कश्यप पर कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने का आरोप, तहरीर दी
खत्ता जमाल खां मोहल्ला निवासी साजिद अली ने प्लाटिंग कारोबारी धर्मेंद्र कश्यप पर कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि धर्मेंद्र कश्यप ने अपनी जमीन बेचने के साथ कब्रिस्तान की जमीन पर भी बिक्री प्रारंभ कर दी। वहां पर क्रेता ने नीव खोदी लेकिन जैसे ही पता चला तो निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।