दरभंगा: दरभंगा के लहेरियासराय स्थित प्रेक्षा गृह में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का निष्पादन
दरभंगा की लहेरियासराय में स्थित प्रेक्षा गृह में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को दिन के 11:30 बजे किया गया। इसका उद्घाटन आए अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कई मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें खास कर बैंकिंग, परिवहन एवं कई ऐसे मामले जो आपसी समझौते से निपट सकते थे ऐसे मामलों का भी निष्पादन किया गया।