मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में गूंजे देशभक्ति के तराने, भगत सिंह के 119वें जन्मोत्सव पर शहीदों को नमन, उल्लेखनीय योगदान पर किया सम्मानित
गांधी वाटिका में शहीद भगत सिंह के 119वें जन्मोत्सव और वंदेमातरम के अमृतोत्सव पर गीतमाला एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहीद भगत सिंह के जीवन और बलिदान को याद किया। देशभक्ति गीतों से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं क