श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके मेें मकान पर कब्जा करने की नीयत से घर में घुसकर महिला की लज्जा भंग का किया गया प्रयास, केस दर्ज
मकान पर कब्जा करने की नीयत से घर में घुसकर महिला की लज्जा भंग करने व पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रार्थिया ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में दिलीप ढोली व उसकी पत्नी व पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच हेड कॉन्स्टेबल हरिराम को सौंपकर इसकी जानकारी पुलिस ने शनिवार शाम 6 बजे दी।