मथुरा: वृन्दावन में संतों एवं विद्वानों ने किया सनातन पंचांग का विमोचन, 28 हजार प्रतियां देश के प्रमुख मंदिरों में पहुंचेंगी
वृंदावन में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे आनंद वाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम में संत एवं धर्माचार्यों के सानिध्य में नव संवत 2083 के सनातन पंचांग का विमोचन हुआ। आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि सनातन पंचांग समस्त हिंदुओं के लिए बहुत ही उपयोगी है। जिसमें तिथि मुहूर्त के साथ अंक ज्योतिष का भी विस्तार से वर्णन किया है, इसकी प्रतियां देश भर में पहुंचेगी।