मथुरा: वृंदावन में विदेशी महिला के साथ लाखों की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, भेजा कोर्ट
वृंदावन के कालिंदी विहार क्षेत्र में किराए के मकान पर रहते हुए स्वरूप दास उर्फ मिथुर चंद्रपाल पुत्र मोहम्मद अब्दुल रहमान पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर महिला कनाडाई महिला से रीमेटली एप के माध्यम से 37235 कनाडाई डॉलर (23,86420) रु जमा कराने व वापस मांगने पर उन्हें धमकी के आरोप में केस दर्ज था, पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।