हज़ारीबाग: रामनवमी में तीन दिन शहर के सभी 26 शौचालय की सेवा रहेगी निःशुल्क : उपयुक्त नैंसी सहाय
रामनवमी पर्व को लेकर हजारीबाग शहर के सभी सुलभ शौचालय निःशुल्क सेवा में उपलब्ध रहेगा. यह निःशुल्क सेवा नवमी, दशमी और एकादशी दिन के लिए रहेगी। इसके लिए नगर निगम ने सुलभ इंटरनेशनल को निर्देश दिया है। नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने कहा कि शहर के रामनवमी जुलूस मार्ग समेत सभी मार्गों में बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गयी है।