बांदा: पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने थाना तिंदवारी का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Banda, Banda | Apr 12, 2026 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने थाना तिंदवारी का निरीक्षण किया है। इस दौरान अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हें अद्यावधिक करने के निर्देश दिएं हैं। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र मे अपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में जानकारी ली है। साथी ही निर्देशित किया की ऐसे हॉटस्पॉट को चिन्हित करें जहां रात्रि के समय आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं।