Vande Bharat news/प्रवीण कुमार /होडल /हथीन पलवल 🔴 BREAKING NEWS | 27 सितंबर को नूंह में ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस समारोह — अभय चौटाला ने पलवल-होडल -हथीन क्षेत्र में किया जनसंपर्क
पलवल/होडल। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला आगामी 27 सितंबर को नूंह (मेवात) में आयोजित होने वाले जननायक चौधरी देवीलाल के जन्मदिन एवं सम्मान दिवस समारोह को लेकर लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
अभय चौटाला ने दिघोट, बहिन, भिड़ूकी और होडल सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर इनेलो कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और समर्थकों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को 27 सितंबर को नूंह पहुंचकर ताऊ देवीलाल के सम्मान दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इस दौरान आयोजित सभाओं में अभय चौटाला ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उनकी आलोचना की और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इनेलो की नीतियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
अभय चौटाला के गांवों में पहुंचने पर इनेलो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान अभय चौटाला ने पिछले महीने दिवंगत हुए जेलदार ओमकार सिंह के होडल स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
27 सितंबर को नूंह में होने वाले समारोह को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचने का भरोसा दिलाया।
वन्दे भारत न्यूज़ | पलवल
संवाददाता — प्रवीण कुमार
Hodal, Palwal | Sep 4, 2026