मंझनपुर: छिमिरछा गांव के व्यक्ति ने मां को घायल करने वाले पर मुकदमा न दर्ज करने का करारी पुलिस पर लगाया आरोप एसपी से शिकायत
करारी थाना क्षेत्र के छिमिरछा गांव के रहने वाले व्यक्ति ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपनी मां को लेकर करारी अस्पताल दवा लेने गया था वहां से वापस लौट रहा था तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दिया था जिसमें उसकी मां घायल हो गई। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। करारी पुलिस को शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है।