पोहरी: पोहरी में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप हुआ आयोजित,5 युवाओं का हुआ चयन
जनपद पंचायत पोहरी में शुक्रवार को भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती कैंप आयोजित किया गया।यह कैंप प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हुआ जो शाम 4 बजे तक चला भर्ती कैंप में 19 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से निर्धारित शारीरिक मापदंडों के आधार पर 5 युवाओं का चयन किया गया।जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीणा ने जानकारी दी है।