पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेगा हाईवे पर गांव हरियासर के पास से 15 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। ट्रक में प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर डोडा पोस्त पंजाब ले जाया जा रहा था।